प्रहलाद गढ़ी निवासी एक महिला के अकाउंट से ठगों ने 80 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। ठगों ने चंद घंटाें में 21 बार शॉपिंग कर उन्हें चपत लगाई। महिला ने एटीएम कार्ड ब्लॉक कराकर पुलिस को मामले की सूचना दी।
प्रहलाद गढ़ी निवासी पार्वती यादव दिल्ली के सरकारी अस्पताल में कर्मचारी हैं। 17 मार्च की रात 11 बजे उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि उनके अकाउंट से 17 हजार रुपये की शॉपिंग की गई है।
उन्हाेंने एटीएम ब्लॉक कराने की कोशिश की मगर बैंक का नंबर नहीं मिल सका। सुबह उन्हाेंने अपना एटीएम ब्लॉक करवा दिया। मगर अगले दिन जब उन्होंने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो अकाउंट से 80 हजार रुपये की शॉपिंग करने का पता चला।
उन्होंने बताया कि एटीएम ब्लॉक होने के बाद भी 14-15 बार शॉपिंग की गई थी। उन्हाेंने शनिवार को पुलिस को मामले की सूचना दी। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि शिकायत लेकर ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है।