फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सुकून की तलाश में निकली महिला जम्मू से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके की महिला ने 9 मार्च को छोड़ा था घर
विज्ञापन


नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके की एक महिला ने मानसिक सुकून और शांति पाने के लिए बिना किसी को बताए नौ मार्च को घर छोड़ दिया। परेशान पति की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वह जम्मू एवं कश्मीर जाने वाली बस में बैठी है। इसके बाद पुलिस टीम को कटरा भेजा गया। टीम ने महिला को माता वैष्णो देवी मंदिर के पास ट्रैक कर लिया और परिवार के हवाले कर दिया गया। महिला ने वह मानसिक व पारिवारिक समस्याओं से परेशान थी।
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने देशबंधु गुप्ता रोड थाने में आकर पत्नी के गायब होने की शिकायत दी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि महिला जम्मू एवं कश्मीर की बस में सवार हुई है। उसी दिन पुलिस ने एक टीम को जम्मू के लिए रवाना कर दिया। टीम ने 11 मार्च को उसे वैष्णो देवी क्षेत्र के पास सुरक्षित ढूंढ लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें