फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को भ्रम हो गया कि उसे लड़का हुआ है

Tue, 11 Aug 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में बच्चा बदलने के आरोप की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने सोमवार को सीएमएस को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा बदलने का आरोप गलत था। बच्ची आरोप लगाने वाले दंपति की ही है।
विज्ञापन


समिति में शामिल डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि आरोप लगाने वाले दंपति, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और उस दंपति के भी बयान लिए गए, जिन पर बच्चा लेने का आरोप था।

दोनों ही महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई थी। डिलीवरी में एक घंटे का अंतर था। ऑपरेशन से डिलीवरी में थोड़ी देर तक बेहोशी की दवा का असर रहता है। संभव है कि उसी में महिला को भ्रम हो गया कि उसे लड़का हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सदरपुर सेक्टर-45 निवासी सुनील ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी अंजू को लड़का हुआ था लेकिन उसे लड़की दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें