दिल्ली के चर्च मॉल रोड से एक महिला और उसके तीन बच्चों को पुलिस ने आग से बचा लिया। कमरे में आग लगने के कारण चारों फंस गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) के कर्मचारियों को मंगलवार दोपहर करीब 2.50 बजे आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने पर सुनीता अपने तीन बच्चों के साथ कमरे के अंदर फंसी हुई पाई गई। बिजली के मीटर और लकड़ी के बोर्ड से आग तेजी से फैल रही थी।
उन्होंने कहा कि वक्त रहते पीसीआर स्टाफ ने आग को बुझाकर महिला और उसके बच्चों को कमरे से बाहर निकाला और चार कीमती जिंदगियों को बचाया लिया।