जेपी अस्पताल के पास कार सवार बदमाशों ने पुलिस बनकर इराकी नागरिक से बुधवार देर शाम 3 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) लूट लिए। पीड़ित अपने भाई-बहनों के साथ छोटे भाई अदनान का लिवर ट्रांसप्लांट कराने नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल आए हैं।
एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि इराकी नागरिक फारिश अपने भाई समून और बहन फातिमा के साथ अस्पताल के पास सिगरेट पी रहे थे। तभी वहां पहुंचे कार सवार तीन बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए उससे कहा कि तुम हशीश (नशीला पदार्थ) पी रहे हो, तुम्हारी तलाशी लेनी है।
उसने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। बदमाश उसके पर्स में रखे 30 हजार डॉलर लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को जब इराकी नागरिक की भाषा समझ में नहीं आई तो दुभाषिए की मदद ली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।