सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला स्कूटी सवार से कहासुनी कर उसे खरीखोटी सुना रही है। स्कूटी सवार, महिला का विरोध करता नहीं दिख रहा। इसी बीच महिला स्कूटी सवार को थप्पड़ जड़ देती है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि ये गलती अगर स्कूटी सवार ने की होती तो उसे जेल भेज दिया जाता। ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि गलती स्कूटी सवार की नहीं है फिर भी उसे महिला ने थप्पड़ मार दिया।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला व स्कूटी सवार को तलाश किया गया, लेकिन वे नहीं मिले। लेकिन वहां से गुजर रहे एक ऑटो का नंबर देखकर उसके चालक से पूछताछ की गई। चालक ने बताया कि महिला ऑटो चालक से नोकझोंक कर रही थी। लेकिन गलती किसकी थी, इसकी उसे जानकारी नहीं है। महिला व स्कूटी सवार को तलाश किया जा रहा है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।