फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर युवती की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Oct 2023 12:05 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जैतपुर इलाके में शुक्रवार रात एक युवती की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त पूजा यादव (24) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूजा पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दी। बाद में वह फरार होने लगा। हमले के बाद पूजा के भाई ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।

आरोपी ने पूजा के भाई पर भी दो गोलियां चला दी। हमले में भाई बाल-बाल बच गया। बाद में आरोपी मौके पर ही अपनी बिना नंबर की बाइक छोड़कर पैदल फरार हो गया। खून से लथपथ युवती को अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

छानबीन के बाद पुलिस ने पूजा को गोली मारने वाले आरोपी को दबोच लिया। इसकी पहचान जैतपुर निवासी रॉकी (31) के रूप में हुई है। दरअसल पूजा की रॉकी के शादीशुदा बड़े भाई कृष्ण प्रधान से नजदीकियां थीं। यह रॉकी और उसके परिवार को पसंद नहीं थी। पूजा से पीछा छुड़ाने के लिए रॉकी ने उसकी हत्या की।

मामले में कुछ और लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर एम्स अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पूजा अपने परिवार के साथ एकता विकार, ज्ञान मंदिर रोड, जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-1 में रहती थी। इसके परिवार में पिता राम विष्णु यादव, मां आशा यादव और एक भाई मनोज कुमार है। शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे वह अपने घर के गेट पर खड़ी थी। इस बीच बाइक सवार नकाबपोश एक युवक वहां पहुंचा।

उसने आवाज देकर पूजा को बुलाया, जैसे ही पूजा ने उसकी ओर देखा आरोपी ने पिस्टल निकालकर पर उस पर गोलियां दाग दी। पांच गोलियां, उसके सीने, पेट और हाथ पर लगी। बाद में आरोपी फरार होने लगा। आवाज सुनकर मनोज बाहर निकला तो आरोपी बाइक स्टार्ट कर भाग रहा था। मनोज उसके पीछे भागा तो आरोपी ने उस पर भी दो गोलियां दाग दी।

बाद में जल्दबाजी के चक्कर में आरोपी मौके पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। बाद में छानबीन करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन

घटना स्थल की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर पुलिस बाइक मालिक नरेंद्र के पास पहुंची। नरेंद्र घर से गायब मिला। घर पर उसकी मां मिली। उसने बताया कि नरेंद्र की बाइक उसका दोस्त रॉकी मांगकर ले गया था। पुलिस बसंतपुर, फरीदाबाद उसके घर पहुंची।

रॉकी भी वहां पर गायब मिला। घर पर रॉकी का बड़ा भाई कृष्ण प्रधान (37) मिला। वह पुलिस की पूछताछ में शामिल हो गया। उसने बताया कि पूजा की उससे नजदीकियां थीं। यह बात उसके परिवार को पसंद नहीं थी। उसके घर में लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। इसी वजह से उसके भाई ने पूजा की हत्या की। बाद में पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पिस्टल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

कृष्ण प्रधान के यहां डेढ़ साल से नौकरी कर रही थी पूजा
पूजा के पिता निजी कंपनी में कार चालक हैं। इसका भाई मनोज कुमार ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। पूजा ने एक निजी संस्थान से स्किन ट्रीटमेंट का कोर्स किया था। इसके अलावा वह पिछले करीब डेढ़ साल से कृष्ण प्रधान के प्रॉपर्टी डीलिंग के दफ्तर पर काम कर रही थी।

कृष्ण प्रधान का बदरपुर, जैतपुर के अलावा फरीदाबाद में प्रॉपर्टी का कारोबार है। पूजा कृष्ण के कारोबार में उसका हाथ बटाती थी। हालांकि अभी कृष्ण के परिवार के विरोध की वजह से पिछले करीब डेढ़ माह से पूजा कृष्ण प्रधान के दफ्तर नही आ रही थी। कृष्ण लगातार उस पर दफ्तर आने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन


इज्जत के खातिर हुई पूजा की हत्या
कृष्ण प्रधान एक विशेष समुदाय से संबंध रखता है। पूजा से नजदीकियां बढ़ने के बाद समाज में कृष्ण के परिवार बदनामी हो रही थी। कृष्ण प्रधान शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। परिजनों ने उसे खूब समझाया भी था। परिवार के दबाव पर पहले पूजा ने नौकरी छोड़कर दूसरी जगह ज्वाइन भी कर लिया था।

लेकिन बाद में कृष्ण के दबाव और ज्यादा सैलरी देने की बात कर वह दोबारा से उसके पास काम के लिए आ गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कृष्ण से पूजा की लगातार नजदीकियां उसके परिवार पसंद नहीं थी। कृष्ण की मां और पत्नी भी झगड़ा करती थीं। इसलिए रॉकी ने पूजा की गुस्से में हत्या कर दी। मामले में नरेंद्र और कृष्ण की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

शुक्रवार रात 9.10 बजे जैतपुर में युवती को गोली मारने की सूचना मिली थी, बाद में 10.03 बजे अस्पताल से उसकी मौत की खबर मिली। फिलहाल छानबीन में पता चला है कि कृष्ण प्रधान से नजदीकियों की वजह से उसके भाई रॉकी ने उसकी हत्या की। मामले की जांच जारी है।

राजेश देव, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पूर्व जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें