दिल्ली के नंद नगरी में 12वीं कक्षा के छात्र पर कोचिंग सेंटर संचालक की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्र ने मिलने की बात कर संचालक की पत्नी को अपने घर बुलाया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने मंगलवार को मामले की शिकायत नंद नगरी थाने में की। पुलिस ने बुधवार को आरोपी 19 वर्षीय छात्र बिट्टू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। नंद नगरी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। उसका पति एक कोचिंग सेंटर संचालक है और खुद पढ़ाता भी है। आरोप है कि कि आरोपी बिट्टू कुछ माह पूर्व इनके कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आया था।
इसी दौरान आरोपी की मुलाकात संचालक की पत्नी से हुई हो गई। दोनों की अक्सर बातचीत होने लगी। छात्र ने अपना फोन नंबर भी कोचिंग सेंटर संचालक की पत्नी को दे दिया।