फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र ने कोचिंग सेंटर संचालक की पत्नी से किया दुष्कर्म, कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ

Fri, 05 Apr 2019 07:46 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली के नंद नगरी में 12वीं कक्षा के छात्र पर कोचिंग सेंटर संचालक की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्र ने मिलने की बात कर संचालक की पत्नी को अपने घर बुलाया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने मंगलवार को मामले की शिकायत नंद नगरी थाने में की। पुलिस ने बुधवार को आरोपी 19 वर्षीय छात्र बिट्टू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। नंद नगरी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। उसका पति एक कोचिंग सेंटर संचालक है और खुद पढ़ाता भी है। आरोप है कि कि आरोपी बिट्टू कुछ माह पूर्व इनके कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आया था। 
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी की मुलाकात संचालक की पत्नी से हुई हो गई। दोनों की अक्सर बातचीत होने लगी। छात्र ने अपना फोन नंबर भी कोचिंग सेंटर संचालक की पत्नी को दे दिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले दिनों आरोपी ने पीड़िता को मिलने की बात कर अपने घर बुलाया। वहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत को नंद नगरी थाने में दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें