फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में काम मांगने गई महिला, बनाया गैंगरेप का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बवाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम मांगने गई 24 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने फैक्ट्री में काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला के बयान पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला परिवार के साथ बवाना इलाके में किराये के मकान में रहती है।

वह इन दिनों काम की तलाश कर रही है। उसने बताया कि शनिवार शाम वह बवाना स्थित एक फैक्ट्री में काम मांगने गई थी, जहां उसे तीन युवक मिले।

आरोप है कि तीनों काम दिलाने का आश्वासन देकर उसे फैक्ट्री के अंदर ले गए और उससे अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर तीनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

काम दिलाने का आश्वासन देकर उसे फैक्ट्री के अंदर ले गए

किसी तरह वहां से निकलने के बाद महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने पीड़ित महिला की निशानदेही पर फैक्ट्री पर छापा मारकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान बवाना क्षेत्र निवासी गुड्डू (25), प्रमोद (28) और मानिक (29) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित महिला बार-बार बयान बदल रही है। अदालत में उसका बयान दर्ज करवाने के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें