फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फर्जी प्रमाणपत्र से सरपंच बनी महिला, सात साल बाद भी गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन।
गांव बाबूपुर में आठवीं कक्षा की फर्जी अंकतालिका लगाकर सरपंच बनने के मामले में केस दर्ज होने के करीब सात साल बाद भी आरोपी महिला और उसके परिजनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शिकायतकर्ता रोबिन खान ने एसपी नीतीश अग्रवाल को एफआईआर सहित अन्य दस्तावेज सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस ने 21 दिसंबर 2019 को महिला सरपंच फरजाना, उसके पति सलीम और परिजन इसाम, हाकिम व बिलाल के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज किया था। आरोप है कि फरजाना ने नामांकन के दौरान आगरा के संत इतवारी लाल मैमोरियल पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा की अंकतालिका लगाई थी। जांच में स्कूल में प्रमाणपत्र का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। प्रमाणपत्र वर्ष 2004 का दर्शाया गया, जबकि स्कूल को मान्यता 30 मई 2006 को मिली थी। अंकतालिका में उर्दू विषय भी दर्शाया गया, जबकि स्कूल में उर्दू की पढ़ाई नहीं होती थी। फरजाना का सरपंच पद का कार्यकाल 2021 में समाप्त हो चुका है। हथीन थाना प्रभारी नरेश यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई है। जल्द ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें