फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा भारी, जेब से 50 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




होडल।
अनाज मंडी से एक लाख रुपये उधार लेकर बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति को अनजान युवक को लिफ्ट देना भारी पड़ गया। आरोप है कि लिफ्ट लेने वाले युवक ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसी थाना क्षेत्र के गांव फारिन निवासी राजू पुत्र बिजेंद्र ने बताया कि वह बुधवार को होडल अनाज मंडी स्थित रनधीर की आढ़त से एक लाख रुपये उधार लेकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। डबचिक के पास एक अज्ञात युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। राजू ने उसे बाइक पर बैठा लिया और आगे गौशाला के पास उतार दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, युवक को उतारने के बाद आगे जाने पर उसने जेब संभाली तो उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब मिले। उसे शक है कि लिफ्ट लेने वाले युवक ने ही रकम चोरी की है। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें