फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती से इनकार पर महिला का मासूम बेटा अगवा, हत्या की धमकी

Sun, 22 Dec 2019 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाबा हरिदास नगर इलाके में दोस्ती करने से इनकार करने पर ढोलपुर निवासी शिवपूजन (30) ने एक महिला के दो साल के मासूम बेटे को अगवा कर लिया। उसने महिला को उसकी हत्या की धमकी दी। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो तकनीकी जांच के बाद 24 घंटे के भीतर जयपुर के सांगनेर से आरोपी को दबोचकर बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि शिवपूजन विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। बुधवार शाम पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा था कि उसके बेटे को पड़ोस में रहने वाले शिवपूजन ने अगवा किया है। वह दस महीने से उसके पड़ोस में रह रहा था। जांच में पता चला कि महिला पति से अलग अपने दो बच्चों के साथ रहती है। 

थाना प्रभारी सीआर मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने शिवपूजन का फोन सर्विलांस पर लगाया। उसकी लोकेशन राजस्थान में मिली। वह लगातार लोकेशन बदल रहा था। जयपुर के सांगनेर में उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर छानबीन की और आरोपी का फोटो दिखा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस उस तक पहुंची तो शिवपूजन ने बच्चे को खिड़की से फेंकने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चे की मां से दोस्ती करना चाहता था। बार-बार मना करने पर उसने दबाव बनाने के लिए वारदात की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें