फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से बिछड़ने के बाद मेट्रो के ट्रैक पर दौड़ने लगी महिला, पूछताछ में बताया क्यों हुई कन्फ्यूज ?

Fri, 30 Nov 2018 07:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ट्रैक पर उतरकर द्वारका की ओर दौड़ने लगी। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और महिला को काबू में किया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान महिला के परिजनों को बुलाया गया। उनसे पूछताछ में पता चला कि पिता के बिछड़ने के बाद महिला मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। मेट्रो पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की वजह कुछ देर के लिए मेट्रो सेवा बाधित रही।  

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सवारियों ने एक महिला को ट्रैक पर उतर कर द्वारका की ओर भागते हुए देखा। यात्रियों ने इसकी जानकारी तुरंत स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों को दी। 
विज्ञापन


जवानों ने तुरंत महिला का पीछा कर उसे पकड़ लिया। सीआईएसएफ के जवानों ने महिला को कंट्रोलरूम में पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि महिला बहादुरगढ़ की रहने वाली है। वह पिता के साथ गाजियाबाद के एक डॉक्टर से इलाज करवाने जा रही थी। 
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले बोगी में अपने पिता को नहीं देख महिला को लगा कि उसके पिता उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर गए हैं। ट्रेन के गुजरने के बाद जब उसने स्टेशन पर अपने पिता को नहीं देखा तो वह ट्रैक पर उतरकर द्वारका की ओर जाने लगी। 

इसी बीच शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर महिला का पिता ने बेटी के गुम होने की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने उसके पिता को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। 

सीआईएसएफ ने दोनों को जनकपुरी मेट्रो स्टेशन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला और उसके पिता से पूछताछ की और बाद में महिला को उसके पिता के हवाले कर दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें