फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबक सिखाने के लिए तीन दिन तक करवाया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में पश्चिम बंगाल की 32 वर्षीय महिला ने अपहरण के बाद तीन दिन तक लगातार बलात्कार किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि गुड़गांव में पांच व्यक्तियों ने उसका अपहरण किया और बुरी तरह प्रताड़ित किया। इस मामले में बलात्कार करने वाले शख्स पर पहले से ही रेप का एक मामला चल रहा है।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता गुड़गांव के डीएलएफ फेज पांच में रहती है जहां से एक अप्रैल को उसे अपहृत किया गया।
विज्ञापन

पड़ोसियों की ‌शिकायत पर खुला पूरा मामला

अपहरण के बाद उसे वजीराबाद के एक घर में ले जाया गया जहां तीन दिन तक उसके साथ बलात्कार किया गया। इस दौरान उसे खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया गया।

पुलिस के मुताबिक वजीराबाद से सटे सेक्टर 57 से उन्हें खबर मिली के पास के ही एक घर में एक लड़की को बंधक बना कर रखा गया है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड डाली तो पाया कि कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ है। लेकिन अंदर से लड़की के चीखने की आवाज आ रही थी।

एक लाख देने का लालच दिया

पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो घायल हालत में लड़की मिली। उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिलीप उर्फ बिल्लू, रूप चंद, विकास, मोरसिम और अकील ने डीएलएफ फेज पांच स्थित उसके घर एक अप्रैल को रात 11 बजे पहुंचे।

जैसे ही उसने दरवाजा खोला दिलीप ने उसे गालियां देना शुरु कर दिया। उसके बाद पांचों ने उसे दबोच लिया और उसके हाथ बांध दिए।

उसे एक ऑटो में बिठा कर वजीराबाद ले जाया गया जहां तीन दिनों तक दिलीप ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने लड़की से कहा कि अगर वह उनके साथ रहने के लिए तैयार हो जाए तो उसे एक लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

सबक सिखाने के लिए किया किडनैप

पीड़िता के एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन पहले मोहल्ले में रहने वाले अल्ताफ को कुछ पैसे उधार दिए थे। लेकिन उसने पैसे वापस करने से मना कर दिया।

पैसे मांगने पर अल्ताफ ने लड़की को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसके बाद उसने इलाके में अपराधी प्रवृत्ति के दिलीप से उसे सबक सिखाने के लिए कहा।

इसके बाद ही दिलीप ने लड़की को किडनैप कर सबक सिखाने का प्लान बनाया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने संदिग्‍ध जगहों पर छापा मारा और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुड़गांव के सुशांतलोक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें