फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से मिलने आया बदमाश तो मिली ऐसी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजफगढ़ थाना पुलिस ने दिल्ली व एनसीआर में लूटपाट और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक प्रदीप अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था।
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दिल्ली व बहादुरगढ़ की हत्या और लूट व उगाही के दस मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लूटी गई स्विफ्ट कार बरामद की है।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आर ए संजीव ने बताया कि बदमाशों की पहचान नजफगढ़ के गोपाल नगर निवासी अमित कुमार (28) और प्रदीप उर्फ बिरजू (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मुलाकात की मिली ऐसी सजा

नजफगढ़ थाने में तैनात हवलदार जय भगवान को शुक्रवार को सूचना मिली कि गत वर्ष दीपावली में नजफगढ़ इलाके से एक वर्ना कार की लूट करने वाला बदमाश प्रदीप उर्फ बिरजू अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए नांगली विहार आ रहा है।

इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंच कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से बाबा हरिदास नगर में हत्या का प्रयास, आईजीआई थाने में दर्ज हत्या का मामला, बहादुरगढ़ में दर्ज उगाही का मामला, मुंडका में दर्ज कार लूट का मामला समेत दस मामले को सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक बाबा हरिदास नगर में दर्ज हत्या का प्रयास के मामले में प्रदीप व अमित पर 15-15 हजार का इनाम घोषित है। इसके अलावा अमित पर आईजीआई थाना इलाके में हत्या करने के मामले में 33 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अमित पहले भी हत्या के मामले में शामिल रहा है। वहीं प्रदीप पर पहले से सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें