सिहानीगेट थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक को बेहोश कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में ब्लैकमेलर की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि पति की इस करतूत में वह भी शामिल थी। ब्लैकमेलर पति ने अपनी पत्नी के साथ ही युवक की अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये हड़प लिए थे।
उधर, महिला ने खुद को बेकसूर बताया है। महिला ने कहा कि पुलिस के पास कोई वीडियो नहीं है। जबकि पुलिस इस मामले में पति को जेल भेज चुकी है।