फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली पुलिस की बस ने मुझे कुचलना चाहा'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के दिल्ली चीफ दीलीप पांडे ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस की एक बस ने राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन के सामने उन्हें कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन


दीलीप का आरोप है कि यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई जब वो मीडिया को मंगलवार दिन में हुई घटना के बारे में बता रहे थे।

बता दें कि मंगलवार दिन में आम आदमी पार्टी के वॉलेंटियर्स ने मीनाक्षी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिसमें पुलिस को उन्हें हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा था और कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं।
विज्ञापन

ट्वीट कर दी घटना की जानकारी

दीलीप पांडे ने पुलिस बस द्वारा की गई हरकत के बारे में बताते हुए कहा कि, चूंकि मंगलवार दिन में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कुछ महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था तो वो उन्हें छुड़ाने पुलिस स्टेशन गए थे।

रात में करीब 10:30 बजे दीलीप मीडिया से राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन के बाहर बात कर रहे थे, तभी एक पुलिस बस ने उन्हें कुचलने की कोशिश की लेकिन एक वॉलेंटियर ने उन्हें धक्का देकर साइड में हटा दिया।

दीलीप ने बताया कि उन्होंने राजेंद्र नगर में इस घटना की लिखित शिकायत कर दी है और उन्हें आशा है कि उनकी एफआईआर दर्ज की जाएगी। दीलीप ने ये जानकारी ट्वीट करके भी दी है।
Shockd to see sad state of #DelhiPolice. A PoliceBus tried to run ovr-kill me frm behnd whle i was talkng to media. Someone pushed-saved me!— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) July 21, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें