फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिल पति की कर दी हत्या, शव को बोरे में डालकर नदी में फेंका

Mon, 18 Mar 2019 05:13 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने शव को बोरे में बंद करके हिंडन नदी में फेंक दिया। अगले दिन थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। रविवार को शव मिलने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


विजयनगर के सिद्धार्थ विहार निवासी अजय नागर (35) 13 मार्च की रात को संदिग्ध हालात में गायब हो गए। 14 मार्च को अजय की पत्नी पूजा ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति का रात से कुछ पता नहीं है। हर संभावित स्थान पर तलाशने के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार सुबह हिंडन नदी में बंद बोरे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव शव को बोरे से निकलवाया और पूजा को बुलाकर शिनाख्त कराई। शक होने पर पुलिस ने पूजा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन


पूजा ने बताया कि उसने प्रेमी मेरठ निवासी गुड्डू के साथ पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शव को बोरे में बंद कर हिंडन नदी में फेंक दिया। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गुड्डू को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें