साइबरसिटी की एक महिला को अगवा कर उससे राजस्थान में सामुहिक
दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को चार दिन
पहले गुड़गांव से अगवा कर भरतपुर जिले के एक छोटे से गांव में ले जाया गया
जहां तीन लोगों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।
शनिवार को
राजस्थान पुलिस की तरफ से जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद गुड़गांव पुलिस ने
सामुहिक दुष्कर्म काम मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि गुड़गांव के राजीव नगर में 35 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती है। 18
सितंबर को वह राशन कार्र्ड बनाने के सिलसिले में घर से लघु सचिवालय आई थी।
यहां राजीव चौक के पास से ऑटो में राजीव नगर जाने के लिए जब वह चढ़ी तो
तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया।
बयान में महिला ने बताया है कि
तीनों युवक उसे डरा-धमकाकर राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव धीमरी ले गए
थे। जहां तीनों ने बारी-बारी उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।