फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ब्रिटानिया फ्लाईओवर से महिला ने लगाई छलांग, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाबी बाग इलाके की घटना, महिला मानसिक रूप से थी बीमार, घर में किसी को बताए बिना फ्लाईओवर पर पहुंची
विज्ञापन

-चश्मदीदों ने पुलिस को बताया महिला ने लगाई छलांग, पुलिस मामले की कर रही है जांच पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग के ब्रिटानिया फ्लाईओवर से शुक्रवार दोपहर एक महिला ने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 29 साल की रचना के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से कोई आत्महत्या पत्र नहीं मिला। परिवार वालों ने बताया कि रचना एक सप्ताह से बीमार थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने घटना की जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर पंजाबी बाग थाना पुलिस को ब्रिटानिया फ्लाईओवर से महिला के गिरने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल महिला को आसपास के लोगों ने आचार्य भिक्षु अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। शुरुआती पूछताछ में उसने अपना नाम रचना और शकूरपुर निवासी बताया। पुलिस ने परिवार से संपर्क किया। पता चला कि उसकी शादी 2019 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसका पति दवा कंपनी में एमआर का काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस जांच और परिवार का बयान : रचना दोपहर एक बजे परिवार को बिना बताए घर से निकली थी। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर अपराध और फोरेंसिक दल बुलाकर साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ने फ्लाईओवर से छलांग लगाई थी। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें