फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा नहीं था तो मेट्रो के सामने कूदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के 12 साल बीत जाने के बाद भी बच्चा नहीं होने से परेशान एक महिला ने रविवार दोपहर जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


महिला की पहचान हस्तसाल गांव निवासी रेशम (32) के रूप में हुई है। उसके पास से एक सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मानसिक तनाव की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है।

घटना की वजह से द्वारका से नोएडा जाने वाली रूट पर करीब 20 मिनट तक ट्रेन का परिचालन बंद रहा। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर पौने चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला के पास से मिला सुइसाइड नोट

बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला के दो टुकड़े हो गए थे। पुलिस को छानबीन के दौरान महिला के पास से एक सुइसाइड नोट मिला, जिसमें महिला ने बताया कि उसकी शादी के 12 साल हो गए हैं, लेकिन उसे बच्चा नहीं है।

इस वजह से वह मानसिक तनाव में है और इसी वजह से वह खुदकुशी कर रही है। जांच में पता चला कि खुदकुशी करने वाली महिला रेशम अपने पति पंडित सोमदेव शर्मा के साथ हस्तसाल गांव में रहती थी।

सोमदेव पूजा पाठ करते हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला द्वारका से नोएडा जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें