शादी के 12 साल बीत जाने के बाद भी बच्चा नहीं होने से परेशान एक महिला ने रविवार दोपहर जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी।
महिला की पहचान हस्तसाल गांव निवासी रेशम (32) के रूप में हुई है। उसके पास से एक सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मानसिक तनाव की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है।
घटना की वजह से द्वारका से नोएडा जाने वाली रूट पर करीब 20 मिनट तक ट्रेन का परिचालन बंद रहा। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर पौने चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है।