हाल ही में आइटीओ मेट्रो स्टेशन पर एक अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार से हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद सीआईएसएफ ने मेट्रो के सुनसान इलाकों में क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) की पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। इन टीमों में महिला कमांडों भी शामिल होंगी।
गत 13 नवम्बर को आईटीओ मेट्रो स्टेशन की सीढिय़ों पर एक अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार से एक युवक ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए पहचान करने के बाद दबोच लिया था।
आरोपी की पहचान आईटीओ स्थित स्लम बस्ती निवासी 25 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई थी। आरोपी पेशे से चाय वाला है।