फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पत्रकार से छेड़छाड़ मामला : अब मेट्रो स्टेशनों पर होगी क्यूआरटी तैनात

Sat, 18 Nov 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हाल ही में आइटीओ मेट्रो स्टेशन पर एक अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार से हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद सीआईएसएफ ने मेट्रो के सुनसान इलाकों में क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) की पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। इन टीमों में महिला कमांडों भी शामिल होंगी। 
विज्ञापन


गत 13 नवम्बर को आईटीओ मेट्रो स्टेशन की सीढिय़ों पर एक अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार से एक युवक ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए पहचान करने के बाद दबोच लिया था।

आरोपी की पहचान आईटीओ स्थित स्लम बस्ती निवासी 25 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई थी। आरोपी पेशे से चाय वाला है। 
विज्ञापन

मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था नेटवर्क की समीक्षा की

molestation
बता दें कि यह मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की पहली घटना नहीं थी। इससे पहले भी मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। 

सीआईएसएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था नेटवर्क की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने मेट्रो स्टेशन की सुनसान, अंधेरे वाली जगह, प्रवेश द्वार और उन जगहों पर क्यूआरटी की पेट्रोलिंग के निर्देश दिए, जिन्हें पहले मेट्रो सुरक्षा के दायरे से बाहर रखा गया था।

क्यूआरटी के महिला कमांडों में भी तैनात होंगी जो महिलाओं की सुरक्षा करेंगी। इस संबंध में मेट्रो के महानिदेशक ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से भी बात की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें