शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को 6 महीने से परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि अप्रेजल मीटिंग में गलत हरकत की गई और फ्लैट पर बुलाया गया। साथ ही ऑफिस ट्रिप पर गुरुग्राम जाने के दौरान कार में भी गलत हरकत करने का आरोप है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी उसकी पत्नी पर छोटे कपड़े पहनने के लिए दबाव बनाता है। बात नहीं मानने पर ऑफिस में परेशान किया जा रहा है। इससे पत्नी डिप्रेशन में आ गई है।