फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 महीने तक किया ,19 साल की महिला गार्ड से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला गार्ड को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने उसे झांसा देकर आठ महीने तक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी बहाना बनाकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी 19 वर्षीय युवती सोहना रोड स्थित एक कंपनी में गार्ड है। इसी साल यहां ओमेक्स कंपनी में काम करने वाले सूरज से जान पहचान हुई। दो महीने की मुलाकात के बाद मार्च में युवक उसे शादी का झांसा देकर साथ में रहने लगा।

आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ आठ महीनों तक दुष्कर्म किया। मूलरूप से यूपी के लखीमपुर निवासी सूरज घर जाकर परिवार से बातचीत का बहाना बनाकर वहां से निकल गया। इसके बाद से वह फोन तक रिसीव नहीं कर रहा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी सूरज मंडल (22) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील मैसेज भेजने पर जेल भेजा

गुड़गांव के कादरपुर गांव में युवती को कई दिनों से अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने के आरोपी को बादशाहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

गांव की रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों उसके मोबाइल पर एक नंबर से अश्लील मैसेज आ रहे हैं। पुलिस शिकायत के बाद जांच में गांव के ही युवक के होने की बात सामने आई। पुलिस ने गांव के युवक विजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें