फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला निकली फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी की मास्टरमाइंड

Sat, 02 Jan 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को दिखा कर ठगी का खेल करने वाले गिरोह की मास्टर माइंड एक महिला है। उसे गुड़गांव कार्यालय का प्रभारी बनाने के साथ-साथ कंपनी के हस्ताक्षर का अधिकार भी दिया गया था। एक आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस को महिला और सीए की तलाश है।
विज्ञापन


कंस्ट्रक्शन साइट दिखाकर उसमें काम दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों हड़पने वाले सुनील जायसवाल के खुलासे से पुलिस के होश उड़े हुए हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि सेंट्रम प्लाजा में बैठने वाली महिला पूरे खेल की मास्टर माइंड है।

लोगों से ठगी गई रकम उसी के पास है। उसे कंपनी की ओर से हस्ताक्षर करने का अधिकार दिया गया था। वहीं, गिरोह में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जायसवाल ने पुलिस को बताया है कि गोल्फ कोर्स रोड के जिस ऑफिस को दिखाकर लोगों को फंसाया जाता था, वह एक चार्टेड अकाउंटेंट का है। इसी में उसने अपने लिए एक छोटा सा हिस्सा किराये पर ले रखा था।

ऑफिस आने वाला व्यक्ति पूरे तामझाम को देखकर शक भी नहीं करता था। गुड़गांव पुलिस की रिमांड पूरी होने के बाद बरेली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। उसने वहां के भाजपा नेता पवन मिश्रा के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें