फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत पर उठ रहे सवाल: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की गई जान, मृतका का भाई बोला- इस सबके पीछे है साजिश

Mon, 22 Jul 2024 06:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)

सार

मामला सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया का है। शव नयाबांस के निकट गंग नहर में झाड़ियों में मिला है। भाई ने महिला के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गांव खुड़लिया से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई महिला का शव नयाबांस के निकट मध्य गंगा नहर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मकान के विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव खुड़लिया निवासी महेश सिंह की 50 वर्षीय पत्नी कौशल्या शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार की शाम को महिला के बेटे ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन सोमवार की सुबह गांव नयाबांस के पास मध्य गंगा नहर रेग्यूलेटर के पास महिला का शव झाड़ियों में अटका मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालवा कर कब्जे में ले लिया। परिजनों ने मृतका की शिनाख्त की। 

मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप
लापता कौशल्या की मौत की सूचना पर उसका भाई हरपाल सिंह निवासी गांव बछलौता थाना बाबूगढ़ भी सिंभावली पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की शादी 20 साल पहले हुई थी। जिसका एक मकान सिंभावली में है, जिसे बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के कारण ही बहन के पति ने अपने दो बेटों और दोनों पुत्र-वधु के साथ मिलकर उसकी बहन की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। 
विज्ञापन

महिला के लापता होने की सूचना रविवार की शाम को मिली थी। सोमवार सुबह उसका नहर से शव मिल गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें