जांच के दौरान सबीना के परिवार वालों ने उसके पति शाने आलम पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिवार वालों ने बताया कि शाने आलम ने सुबह में सबीना के पिता को फोन कर बताया था कि उसका सबीना से झगड़ा हो गया है और वह जा रहा है। शक होने पर परिवार वाले जब सबीना के घर पहुंचे तो उसे मृत देखकर चौंक गए। आशंका है कि झगड़े के दौरान पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है।
जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे। जहां दोनों के बीच प्यार हुआ था। परिवार वालों के मुताबिक उनके कोई बच्चा नहीं है। परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन बात में छोटी छोटी बातों पर दोनों के बीच झगड़ा रहने लगा।