फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Railway station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

Sun, 25 Jun 2023 04:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में बिजली का करंट लगने से एक महिला की जान चली गई। महिला की पहचान साक्षी आहूजा के रूप में हुई है। रेलवे और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


महिला की पहचान दिल्ली के प्रीत विहार निवासी साक्षी आहूजा के रूप में की गई है, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली के खंभे को पकड़ने के बाद करंट की चपेट में आ गई। वह भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने आई थी। रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव हो गया। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतका ने पानी में जाने से बचने के लिए पोल पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 



उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच से यह लगता है कि बारिश के कारण पानी जमा होने के कारण करंट आने से यह हादसा हुआ है I ऐसा प्रतीत होता कि इंसुलेशन फेलियर के कारण केबल से करंट आ गया। यह रेलवे की कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की कमी नहीं है। ऐसा हादसा दोबारा न हो इसके लिए जांच की जा रही है I दिल्ली मंडल में विद्युत सेफ्टी ड्राइव शुरू की गई है, ताकि ऐसा हादसा दोबारा न होI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें