बीमारी से परेशान
होकर बल्लभगढ़ की रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव
सरूरपुर की रहने वाली सरस्वती पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उसकी
बीमारी से पूरा परिवार परेशान रहता था। मंगलवार रात सरस्वती अपने परिवार के
साथ सोने चली गई।
जबकि उसका पति खेतों में सोने में चला गया। इस दौरान
सरस्वती ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घर के लोगों ने सुबह उसे
फांसी पर लटका देखा।
ऑटो से गिरकर युवक की मौत
फरीदाबाद में दिल्ली के एक युवक की मंगलवार को ऑटो से गिरकर क्राउन प्लॉजा के पास मौत हो गई। युवक फरीदाबाद में किसी काम से आया हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
दिल्ली के जैतपुर निवासी राजीव पांडे मंगलवार को किसी काम से फरीदाबाद आया हुआ था। काम खत्म करने के बाद वह मथुरा रोड पर ऑटो से जा रहा था।
राजीव ऑटो पर किनारे पर बैठा हुआ था। क्राउन प्लॉजा के पास पहुंचने पर ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण राजीव गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग राजीव को लेकर बीके अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।