फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंड्राएड मोबाइल से भी जमा हो सकेगा हाउस टैक्स

Thu, 03 Jul 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर से ही नहीं एंड्रायड मोबाइल से लोग चलते-फिरते भी आनलाइन हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे। आनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा नगर निगम देगा, लेकिन इसकी एवज में लोगों को करीब डेढ़ फीसदी एक्सट्रा चार्ज देना होगा।
विज्ञापन


निगम जल्द ही एक निजी बैंक से टाइअप करने की तैयारी कर रहा है। यही बैंक लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ निगम के सभी जोनल कार्यालयों पर आने वाले कैश को कलेक्ट भी करेगा।

नगर निगम सबसे पहले वसुंधरा जोन से आनलाइन हाउस टैक्स की शुरुआत करेगा। इसके लिए निगम प्रापर्टी का डाटा कंप्यूटराइज्ड करा रहा है। नगर आयुक्त एके सिंह का कहना है कि एक सप्ताह में बैंक से टाइअप हो जाएगा। इसके बाद जल्द ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद शहर के लोग अपने घरों और मोबाइल से टैक्स जमा कर सकेंगे। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ही टैक्स जमा हो जाएगा। लोगों को सिर्फ अपने मकान का नंबर इंटरनेट पर डालना होगा।

इतना करते ही उनके मकान की पूरी डिटेल, टैक्स बिल कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि जोनल कार्यालयों में मैनुअली भी टैक्स जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें