फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद नाराज पत्नी को मनाने पहुंचा पति, मिला ऐसा सबक, बोल नहीं पाएगा जिंदगीभर

Mon, 24 Sep 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पत्नी और पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक पत्नी अपने पति के साथ ऐसा काम कर सकती है। घटना दिल्ली के रणहौला इलाके की है। दरअसल, महिला ने दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

 

tongue cut
आरोपी महिला आठ माह की गर्भवती है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। पीड़ित ने बयान में बताया कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी। इस बात लेकर उनके बीच झगड़ा होता था।  पुलिस के अनुसार,  राजू (24)(बदला हुआ नाम) अपनी पत्नी काजल (बदला हुआ नाम) और घर के अन्य सदस्यों के साथ रणहौला इलाके में रहता है। मूलत: अजमेर का रहने वाला राजू शादी विवाह समारोह में जोकर बनकर लोगों का मनोरंजन करता है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी।

tongue cut
कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद दंपती के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। शनिवार रात राजू के परिवार वाले गणेश पूजन में गए हुए थे। इसी दौरान दंपती के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद मामला सुलझ गया। बाद में मौका पाकर महिला ने पति की जीभ को दांत में फंसा लिया और उसे काट कर अलग कर दिया।

tongue cut
राजू के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कमरे का दृश्य देकर सहम गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से मिले कटे जीभ को कब्जे में कर उसे डॉक्टरों को हवाले कर दिया।
विज्ञापन

tongue cut
जीभ की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे फिर से लगाया जा सके। पीड़ित ने बयान में बताया कि उसकी पत्नी उसे अपने काबिल नहीं समझती थी। अकसर इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। राजू के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि महिला को उसके परिवार वाले झगड़ा करने के लिए उकसाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें