पुलिस के मुताबिक, इशिका परिवार के साथ विवेक विहार स्थित सी ब्लॉक में रहती थी। उसके परिवार में पति व एक बेटी है। सोमवार देर शाम महिला को चुन्नी के सहारे लटके हुए देख परिजनों की चीख निकल गई। उसने आनन-फानन घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।