दिल्ली के रोहिणी और आसपास के इलाकों में 30 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक भारी ट्रैफिक और भीड़भाड़ की संभावना है। आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जापानी पार्क में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस अवधि में रोहिणी और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा से बचने की सलाह दी है।
ट्रैफिक पुलिस की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा। स्वर्ण जयंती पार्क और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह बंद रहेगा। भगवान महावीर रोड, केएनके मार्ग और इससे जुड़ी सड़कें (एचएल परवाना, बवाना, कंझावला आदि) पर यातायात प्रभावित रहेगा।
रोहिणी की ओर जाने वाली सड़कों पर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और गलत दिशा में वाहन चलाने या लेन के उल्लंघन से बचें।
वैकल्पिक मार्ग
रोहिणी के निवासियों के लिए वैकल्पिक मार्गों में महाराजा अग्रसेन मार्ग, दहिया बादशाह रोड और अन्य उपलब्ध सड़कों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
सहायता और अपडेट के लिए संपर्क
वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
फेसबुक: https://www.facebook.com/dtptraffic
प्लेटफ़ॉर्म एक्स: https://x.com/dtptraffic
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/dtptraffic
व्हाट्सएप: 8750871493
हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444