फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह की बच्ची को बैड पर लिटाकर लगा ली फांसी, मौत

Thu, 25 Jul 2019 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक महिला ने अपनी 6 माह की मासूम बच्ची को बैड पर लिटाकर फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने मासूम के रोने की आवाज सुनी तो वह घर पहुंचे। उस समय फंदे पर महिला तड़प रही थी। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त नसीमा के रूप में हुई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह सामने आई है। पुलिस नसीमा के पति से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, नसीमा अपने परिवार के साथ गली नंबर-6, रामघाट, वजीराबाद में रहती थी। परिवार में पति यूनुस, 4 साल बेटा और 6 माह की बेटी है। नसीमा ने करीब 10 साल पूर्व यूनुस के साथ प्रेम विवाह किया था। यूनुस कारपेंटर का काम करता है। 
विज्ञापन


करीब 6 माह से दंपति के बीच झगड़ा चल रहा था। महिला कई बार आत्महत्या करने की बात करती थी, लेकिन बच्ची छोटी होने के कारण वह यह कदम नहीं उठा पाती थी। मंगलवार को दिन में वह घर में अकेली थी। बेटा पड़ोस में खेलने गया था। 

महिला ने अपनी बच्ची को बैड पर लिटाया और खुद फंदे पर लटक गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें