बजरिया क्षेत्र में महिला (26) ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर चचेरी बहन उससे मिलने पहुंची तो आत्महत्या का पता चला।
परिजनों का आरोप है कि संतान न होने के कारण ससुराल वाले उसे ताना देते थे और दहेज की मांग करते थे। इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पति समीर, सास शायरा व ससुर मोहम्मद नून के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बजरिया में मोहम्मद नून का परिवार रहता है। उनके बेटे समीर का निकाह 10 सितंबर 2011 को जाफराबाद दिल्ली निवासी शबाना से हुआ था। समीर एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है।