फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत आखिर पत्नी ने कूद कर दी जान

Tue, 13 Jan 2015 09:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के बाद डिप्रेशन का शिकार महिला ने सोमवार देर शाम ओमेक्स हिल टावर स्थित सातवें तल के घर की बॉलकनी से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


ओमेक्स हिल टावर निवासी करुणा विज के कारोबारी पति सुरेश विज की 2008 में मौत हो गई थी। वह बेटे सौरभ और बहू सौम्या के साथ रहती थीं। सौरभ दिल्ली में फिटनेस स्टूडियो का मालिक है।

बहू सौम्या दिल्ली स्थित एक बड़े अस्पताल में काम करती हैं। सौरभ ने बताया कि पिता की मौत के बाद से मां डिप्रेशन की शिकार थीं। इससे पहले भी वह एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं।
विज्ञापन


उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल से चल रहा था। सौरभ ने बताया कि  पिता को याद कर मां करुणा विज अक्सर रोती रहती थीं और उनके पास जाने की बात किया करती थीं। सोमवार को सौरभ और सौम्या रोज की तरह अपने काम के लिए दिल्ली गए हुए थे।

घर पर अकेली करुणा ने रात साढ़े आठ बजे के आसपास उन्होंने घर की बॉलकनी से छलांग लगा दी। नीचे मौजूद गार्ड ने उन्हें गिरते हुए देखा तो आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को सूचना दी।

उन्हें नाजुक हालत में बीके अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा कर पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी होने पर बेटा सौरभ और बहू सौम्या बीके अस्पताल पहुंचे। मंगलवार को उनके अंतिम संस्कार में  आरडब्ल्यूए के सदस्यों के साथ रिश्तेदार भी पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें