फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बाहर डिनर करने से खफा पत्नी ने लगाई फांसी, कमरे में मिला शव

Wed, 03 Apr 2019 08:50 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नंद नगरी इलाके में मामूली झगड़े के बाद पति डिनर बाहर करके क्या आया कि खफा पत्नी संगीता (25) ने घर में गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी में बहुत अच्छे संबंध थे। इस घटना से पति रामकिशन बहुत आहत है।

विज्ञापन


नंद नगरी पुलिस के मुताबिक, संगीता ई-ब्लॉक, नंद नगरी में पति रामकिशन और अन्य परिजनों के साथ रहती थी। रामकिशन प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार शाम संगीता ने पति के लिए खाना बनाया, लेकिन किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। 

मामूली कहासुनी के बाद रामकिशन बाहर चला गया। रात को उसने खाना भी बाहर खा लिया। देर रात पति घर पहुंचा तो पत्नी ने खाना खाने की जिद की, लेकिन उसने बता दिया कि वह बाहर खाना खाकर आया है। इसी बात पर दोनों के बीच दोबारा बहस हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद पति-पत्नी दोनों सो गए। सोमवार सुबह रामकिशन सोकर उठा तो देखा कि संगीता पंखे के सहारे फंदे पर लटकी थी। रामकिशन फौरन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगीता के परिवार की ओर से रामकिशन के खिलाफ कोई शिकायत नही दी गई है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें