फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट, स्टेटिक टीम ने की कार्रवाई

Wed, 03 Apr 2019 07:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुर्जा के मूंडाखेड़ा चौराहे के पास आयोजित बसपा सभा में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई। दीवारों पर झंडे-पोस्टर लगाने के आरोप में बसपा प्रत्याशी सतवीर नागर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस और स्टेटिक टीम की ओर से वीडियोग्राफी भी कराई गई। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर के बाद को नगर के मूंडाखेड़ा चौराहे के पास बसपा के पश्चिमी उत्तर-प्रदेश प्रभारी समशुद्दीन राइन की सभा का आयोजन किया गया था। आरोप है कि अन्य प्रत्याशियों का चुनाव प्रभावित करने के लिए मूंडाखेड़ा चौराहे से नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर अपनी तथा बसपा, सपा और रालोद के पोस्टर-झंडे दीवारों पर लगाए गए थे। 

जानकारी होने पर स्टेटिक टीम और एसआई जबर सिंह मौके पर पहुंचे और झंडे और पोस्टरों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। एसआई की शिकायत पर कोतवाली में गौतमबुद्धनगर के बसपा प्रत्याशी सतवीर नागर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर प्रत्याशी के समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बिना अनुमति झंडे और पोस्टर लगाकर प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। ऐसे में बसपा प्रत्याशी सतवीर नागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें