फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने युवती के साथ की दरिंदगी, जबरन पिलाई बीयर और फाड़े कपड़े

Sat, 08 Apr 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा मायके में रह रही युवती ने चार नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ जबरन बीयर पिलाने, कपड़े फाड़ने, गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है उसकी अस्मत पर हमला ससुराल वालों ने करवाया, क्योंकि नकाबपोश बदमाश उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, कुछ समय पहले ही उसका विवाह शहर में रहने वाले एक युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया था केस

gangrape
प्रताड़ना से तंग होकर वह मायके आ गई और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे वह जहां काम करती है, उस संस्थान में अकेली थी। इस दौरान चार नकाबपोश युवक उसके कमरे में घुस आए। 

उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके कपड़े फाड़ डाले। विरोध किया तो उसे पीटा गया। डरी सहमी युवती को बदमाशों ने जबरन बीयर पिलाई और गैंगरेप की धमकी दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें