इंडिया गेट पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली महिला
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट पर रविवार सुबह एक महिला ने इंडिया गेट की तरफ चप्पल फेंकी और फिर पाकिस्तान व अफगानिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। उसने काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद पुलिस उसे आरएमएल अस्पताल ले गई और काउंसलिंग की गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। फिलहाल उसे बेसहारा महिलाओं की देखभाल करने वाले बापूनो घर भेज दिया गया है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के सुबह करीब पौने नौ बजे अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र चढ़ाने आए सेना के जवानों ने देखा कि एक महिला ने इंडिया गेट की तरफ चप्पल फेंकी और फिर इधर-उधर घूमते हुए पाकिस्तान, अफगानिस्तान, रसिया और चीन जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। सेना के जवानों ने इसकी सूचना वहां तैनात पराक्रम पीसीआर कर्मियों को दी। पुलिसकमयों ने महिला को वैन में बैठा लिया और तिलक मार्ग थाना पुलिस को अवगत करवाया।
महिला भाजी मार्केट, गोवंडी (मुंबई) की रहने वाली है और अपना नाम सुल्ताना(33) बता रही है। उसका कहना है कि वह ट्रेन से कहीं जा रही थी। दिल्ली में उतर गई और घूमते हुए इंडिया गेट पहुंच गई। इस संबंध में तिलक मार्ग थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर लग रही है। ये बात भी सामने आई है कि महिला तीन तलाक से पीड़ित है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। मुंबई में उसके परिजनों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।