बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की कोशिश के गंभीर आरोप लगे हैं। एक कंपनी की महिला डायरेक्टर ने पांच सितारा होटल में बुलाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि वह कंपनी की पेमेंट को लेकर बातचीत करने होटल गई थी। पीड़िता की शिकायत पर संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली जिला डीसीपी गूगूलोथ अमरूथा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला सात मार्च को दर्ज हुआ है। मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता (30) की कंपनी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, इवेंट ऑर्गेनाइजेशन और एडवरटाइजजमेंट का काम करती है। पीड़िता ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष मार्च, 2021 के महीने में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टी-20 लीग टूर्नामेंट कराए थे। विजापन का काम पीड़िता की कंपनी को दिया था। बीसीए ने काम पूरा होने के बार पेमेंट रोक ली। पीड़िता किसी के कहने पर 12 जुलाई, 2021 को बीसीए अध्यक्ष से मिलने पांच सितारा होटल में गई थी।
आरोप है कि मौके का फायदा ठाकर आरोपी जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता आरोपी को धक्का देकर वहां से बचकर भाग निकली। शुरू में पीड़िता ने कोई शिकायत नहीं दी थी। संसद मार्ग थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सात मार्च को मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में मंगलवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।