फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: फाइव स्टार होटल में अमेरिकन महिला के दुष्कर्म, 'दरिंदा' है प्राइवेट कंपनी का CEO; पुलिस ने दर्ज की FIR

Sun, 14 Jan 2024 04:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक महिला ने  भारतीय मूल की अमेरिकी महिला का प्राइवेट कंपनी के सीईओ पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की अमेरिकन महिला से दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने एक कंपनी के सीईओ पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एनआरआई महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला की उम्र 42 वर्ष है। उसने आरोप लगाया है कि एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ ने 14 सितंबर 2023 को उसके साथ नई दिल्ली जिले के एक फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म किया। वह एक कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम कर रही है, जहां आरोपी सीईओ पद पर है। वह उसके चाचा को जानता था और उसने उसे यह नौकरी दिलाने में मदद की थी।

नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें