फरीदाबाद में अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय रिंकू बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में रहता था। वह बल्लभगढ़ के पुल के नीचे से रेलवे लाइन पार करके कहीं जा रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया।
इससे उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।