फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतियों को हो चुकी है जेल, पत्नियों ने उनसे मिलने को रचा ऐसा खेल, दागदार हुई राखी

Mon, 27 Aug 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
लुक्सर जेल में राखी बांधती बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाई-बहन के पावन त्योहार रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के लुक्सर के गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे खुद जेल प्रशासन भी सकते में आ गया।

विज्ञापन


रविवार को रक्षाबंधन के दिन लुक्सर स्थित गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में कई पत्नियां बहन बनकर पतियों से मिलने पहुंच गईं। इसकी पोल तब खुली जब सालों से जेल में बंद पति अपनी पत्नी को देख कर अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाए और बीवी को गले लगा लिया।

यह बात खुलते ही जेल प्रशासन ने ऐसी महिलाओं को तुरंत कार्रवाई करते हुए जेल परिसर से बाहर निकाला। इसके साथ ही कई मुस्लिम महिलाएं भी जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने राखी लेकर पहुंची। जेल प्रशासन ने इनकी मुलाकात करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 हजार बहनों ने बांधी राखी

लुक्सर जेल
गौरतलब है कि जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बंदियों को उनकी बहन से मिलाने का इंतजाम किया गया था। इसके लिए जेल प्रशासन ने खुले पार्क में भाइयों को मिलाने का इंतजाम किया था। जेलर सत्य प्रकाश के अनुसार देर शाम तक करीब 2 हजार महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची।

इनमें से 100 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधी वहीं कई पत्नियां भी बहन बनकर पहुंची थीं। साथी बंदियों ने जब ऐसे कैदियों की पत्नी के बारे में जानकारी दी तो प्रशासन हरकत में आ गया और पत्नियों की पहचान कर तुरंत उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें