फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: रक्षाबंधन के दिन गार्डों ने गर्भवती से की मारपीट, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 27 Aug 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
दलित प्रेरणा स्थल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन गार्ड ने एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। महिला पति के साथ दलित प्रेरणा स्थल घूमने आई थी। यहां फोटो खींचने को लेकर उसके पति का झगड़ा हो गया। आरोप है कि बीच बचाव में गार्ड ने महिला को भी थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


यहां 15 गार्ड तैनात हैं। जिनमें से 5 गार्डों पर महिला व उसके पति के साथ मारपीट का आरोप है। महिला ने बताया कि सूचना पर फिल्म सिटी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और सेक्टर-20 थाने ले गए। महिला ने बताया कि गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में जांच की जा रही है।

जेल में भाइयों को राखी बांधने से रोका तो भड़कीं बहनें
रक्षाबंधन पर जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों को मायूसी हाथ लगी। दरअसल, रविवार होने के कारण जेल में मिलने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में बहनें मायूस होकर लौटने लगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


गुस्साई बहनों ने जेल के बाहर नारेबाजी शुरू कर जाम लगा दिया। बहनें भाईयों को राखी बांधने की जिद पर अड़ गई। खबर मिलते ही हरी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं को समझाकर सड़क से हटाया गया। महिलाओं का कहना था कि यदि त्योहार के दिन छुट्टी पड़ रही थी तो जेल प्रशासन को इसके लिए पहले से इंतजाम करने चाहिए थे। बाद में बहनें निराश ही अपने घरों को लौट गई।

विज्ञापन

इस साल रक्षाबंधन रविवार को पड़ने से गड़बड़ हो गई

जानकारी के अनुसार हर साल रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर रखी बांधने जेल पहुंचती हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इनको राखी बांधने की इजाजत दे दी जाती है। लेकिन इस साल रक्षाबंधन रविवार को पड़ने से गड़बड़ हो गई।

रविवार सुबह से ही महिलाएं जेल के गेट के बाहर इकट्ठा होने लगी। सुरक्षा कर्मियों से उन्होंने अंदर जाने की बात की तो उन्होंने बताया कि आज छुट्टी है, जेल का कोई भी अधिकारी आज यहां नहीं है। इस बात पर महिलाएं बिफर गई।

नारेबाजी के बीच वह भाइयों को राखी बांधने के लिए कहने लगी। कुछ देर के लिए मेन रोड पर जाम भी लगा दिया गया। मौके पर पहुंची लोकल पुलिस ने समझाकर उनको हटाया। काफी देर इंतजार करने के बाद महिलाएं मायूस ही वापस लौट गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें