फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बिना प्रत्याशी के कांग्रेस को मिले हजारों वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर मतगणना के दौरान एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया।
विज्ञापन


यहां के मतदाताओं ने भाजपा, सपा और बसपा के अलावा कांग्रेस के उस प्रत्याशी को भी वोट दिए, जिसने चुनावों से ऐन पहले मैदान छोड़ दिया।

भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद तोमर को करीब तीन हजार वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा के डॉ. महेश शर्मा आगे चल रहे हैं।

नोटा में पड़ें दिल्ली के 23000 से ज्यादा वोट

मोदी की लहर और अरविंद की साफ सुथरी राजनी‌ति भी दिल्ली की जनता के एक बड़े हिस्से को यह संतुष्ट नहीं करा सकी कि उनका उम्मीदवार योग्य है।

इसी लिए दिल्ली में साढ़ें बारह बजे तक की हुई मतगणना में करीब 23587 लोगों ने नोटा कैटगेरी में वोट किया।

नोटा को इस बार पहली दफे लोकसभा चुनावों के दौरान ईवीएम में शामिल किया गया है। पूरे देश का आंकड़ा देखें तो नोटा में कुल वोट का करीब 1.1 प्रतिशत यानी 2497145 वोट नोटा में डाले गए, जो कि टीआरएस, जेडी(एस), सीपीआई, डीएमके, और इनेलो से ज्यादा है।
विज्ञापन

तो यहां विदेशी कर रहे हैं मतगणना केंद्र का‌ दौरा

यूएन हाई कमिश्नर लीजाग्रैंड और मॉरिशस के चीफ इलेक्शन कमिश्नर अब्दुल रसद रहमान व हाई कमिश्नर जयकर ने नई दिल्ली सीट के मतगणना केंद्र गोल मार्केट में दौरा किया।

इस दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी माहौल देखने आए तो बहुत अच्छा लगा और काफी कुछ सीखने को मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें