फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मनुष्य के भीतर की सरहदों से रूबरू कराती प्रदर्शनी अंदरूनी सरहदें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की आर्ट गैलरी में चित्रकार नमिता प्रकाश की प्रदर्शनी इनर फ्रंटियर्स (अंदरूनी सरहदें) दर्शकों को भीतर की यात्रा पर ले जा रही है। यहाँ दीवारों पर सिर्फ चित्र नहीं, बल्कि भावनाओं, स्मृतियों, रिश्तों और आत्म-खोज का मौन संवाद टंगा है।
विज्ञापन

ऐक्रेलिक, वॉटरकलर, स्याही और मिश्रित माध्यम से बनी कृतियों में प्रकृति, स्त्री, संगीत (एकतारा, सितार) और पौराणिक प्रतीक सहज रूप से घुलते हैं। कलाकार ने रंगों के संयम व खाली स्थानों के प्रयोग से गहरी अनुभूति पैदा की है।
क्यूरेटर जितेंद्र पदम जैन व गैलरी श्री आर्ट्स के अंकुश बी शर्मा के अनुसार, यह प्रदर्शनी आत्मचिंतन, उपचार व स्त्री-चेतना पर केंद्रित है। नमिता की कला पर भारत व खाड़ी देशों के बहुसांस्कृतिक अनुभवों का भी प्रभाव है। प्रदर्शनी 13 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम सात बजे तक खुली रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें